Job- अल्मोड़ा में यहां आयोजित हो रहा है रोजगार मेला, नौकरी के लिए करें आवेदन

अल्मोड़ा। 03 अक्टूबर, 2022- सहायक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एकेडमी द्वारा दिनॉंक 10 अक्टूबर, 2022 का प्रातः 10ः00…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। 03 अक्टूबर, 2022- सहायक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एकेडमी द्वारा दिनॉंक 10 अक्टूबर, 2022 का प्रातः 10ः00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा नियर पं0 जनार्दन जोशी आई0टी0आई0 अल्मोड़ा नियर आकाशवाणी में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि चयन कम्पनी द्वारा टाटा केपिटल हाउसिंग फाईनेंस लि0 के लिए CUSTOMER RELATIONSHIP EXCUTIVE हेतु 23 पदों के लिए साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक/स्नातकोत्तर/बीसीए/एमसीए /बीबीए/एमबीए तथा आयु 18 वर्ष से 26 वर्ष है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने बताया कि इच्छुक अर्ह अभ्यथी्र दिनॉंक 10 अक्टूबर, 2022 को प्रातः 10ः00 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, बायाडाटा एवं 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा, अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0 9871002995 में सम्पर्क कर सकते है।