जीआईसी द्यूनाथल में बच्चों को दी पॉक्सो और बाल अधिकारों (POCSO and child rights)की जानकारी

Information about POCSO and child rights given to children in GIC Dunathal अल्मोड़ा, 12 सितंबर 2022- घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की तरफ से जीआईसी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Information about POCSO and child rights given to children in GIC Dunathal

अल्मोड़ा, 12 सितंबर 2022- घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की तरफ से जीआईसी द्युनाथल अल्मोड़ा में पॉक्सो और बाल अधिकारों(POCSO and child rights) को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

POCSO and child rights
POCSO and child rights


राष्टीय युवा पुरष्कार विजेता अजय ओली द्वारा चाइल्ड राइट्स और फ्यूचर डेवलपमेंट से जुड़ी बातें बच्चों को बताई गई और विभिन्न कानूनी जानकारियां भी बच्चों से साझा की गई।
उन्होंने बताया की शिक्षा के साथ साथ अपने अधिकारों को भी जानने की जरूरत है जिससे हम कई होने वाले अपराध जैसे की चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बालश्रम और बाल भिक्षा जैसी चीजों को रोक सकते हैं।

इसके बाद लीगल काउंसलर चंद्रा भट्ट ने पॉक्सो को लेकर बच्चों से बात की और बताया की 18 वर्ष से कम बालिका के साथ अगर आप छेड़ छाड़ या कोई भी रिश्ता बनाते हैं तो पॉक्सो की धारा के अंतर्गत आपको सजा और जुर्माना हो सकता है । इसके अलावा विभिन्न महिला सुरक्षा और अधिकारों को भी बच्चों को बताया।

संस्था अध्यक्ष अजय ओली द्वारा करियर काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन भी किया गया और उन्हें अपने भविष्य को सही दिशा में चुनने की बात कही।


विद्यालय के शिक्षकों ने इस कार्यशाला का स्वागत किया और कहा की इस तरह की कार्यशाला आगे भी बच्चों के लिए करवाई जाएंगी। संस्था अध्यक्ष ने कहा की बच्चों ने बड़ी गहराई से उनकी बातों का अध्यन किया और निश्चित ही यह उनके भविष्य को संवारने में कारगर साबित होगा और आगे भी संस्था अल्मोड़ा क्षेत्र में इस तरह का कार्य करती रहेगी ।