Viral news- भर्ती घोटालों पर आधारित लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का गीत हो रहा वायरल

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों सरकारी नौकरियों में जमकर गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड विधानसभा और विभिन्न…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों सरकारी नौकरियों में जमकर गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड विधानसभा और विभिन्न सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार से हुई नियुक्तियों से प्रदेश की जनता दुखी हैं। वहीं अपने गीतों के जरिये समय-समय पर सरकारों और राजनेताओं पर तंज करने के लिए विख्यात उत्तराखंड के लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का एक और गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बार उन्होंने सरकारी नौकरियों में हुई घपलेबाजी पर अपने गीत के जरिये प्रहार किया है।

वायरल गीत के माध्यम से वह कह रहे हैं कि लोकतंत्र में जनसेवक ही

राजा हो गए हैं, प्रजा अकेले भ्रष्टाचार से लड़ रही है। साथ ही वह यह भी कह रहे हैं कि लोकतंत्र में सिर्फ तुम्हारे ही रिश्तेदार नौकरियों के योग्य हैं और हम यानी प्रजा पढ़ी-लिखी होने के बावजूद किसी काम की नहीं रह गई है। उनके गीत के बोल इस प्रकार है-

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

तुम जन सेवक राजा व्हैग्या राजा लोकतंत्र मा। जनता सढ़कियों में भ्रष्टाचार से लड़नी, और तुम भ्रष्टाचार में साझा व्हैग्या लोकतंत्र मा। फल फूललू जब राजा हमारू चैन से खाला, फल लगनी काचा खा ग्या लोकतंत्र मा। तुम्हरे ही परिजन छन यख नौकरियां काबिल, हम बल काम न काजा का व्हैग्या लोकतंत्र मा। करनी धरनी कुछ नी तुम बस भौंपू बजौंदा, नेता जी तुम ता बाजा व्हैग्या लोकतंत्र मा। अब न चलण दियोला तुम्हरी धांधलबाजी, अलसे गै छा ताजा व्हैग्या लोकतंत्र मा।