PIthoragarh- महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने पिथौरागढ़ में फूंका सरकार का पुतला

पिथौरागढ़। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और रोजमर्रा जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और रोजमर्रा जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। जिला मुख्यालय के सिल्थाम तिराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

पार्टी जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह महंगाई बढ़ाई है, उसके चलते पेट्रोल डीजल से लेकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं गरीबों की पहुंच से बाहर हो गई हैं। पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि मोदी सरकार ने पहली बार दूध, दही, चावल और आटे आदि पर जीएसटी लगाकर साबित कर दिया है कि उसकी प्राथमिकताओं में गरीब और मध्यवर्ग नहीं है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बिष्ट, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, राकेश कुमार, रवि कुमार, भरत बोहरा, नारायण कोहली, निशीत उप्रेती, मनोज ओझा, खीमराज जोशी, देवा लुंठी और मुस्तकीम कुरैशी समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।