Uttarakhand- केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर ने संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते 28 मेडल

editor1
2 Min Read

चमोली। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित 51वीं संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर 28 मेडल झटककर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई। इनमें से तीन स्वर्ण, चार रजत और इक्कीस कांस्य पदक हैं। साथ ही विद्यालय के समीर बिष्ट, श्रेय किमोठी, वर्षा फर्स्वाण, अनीषा पँवार का चयन केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता हेतु भी हुआ, वहीं प्रियांशु बिष्ट और नैना को स्टैंड बाई रखा गया है।

new-modern

बताया गया कि विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे उनकी मेहनत तथा उनके शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षक हयात सिंह का कुशल मार्गदर्शन रहा। प्रधानाचार्य पराग ने विद्यालय पहुँचने पर सभी विजेताओं को बधाइयाँ दीं और जीत के सिलसिले को अनवरत जारी रखने को प्रेरित किया।

यहां आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मुख्यातिथि (डॉ.) ममता कपरवाण, प्राचार्य बीएससी नर्सिंग कॉलेज ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेलों से व्यक्ति का न केवल शारीरिक विकास होता है अपितु मानसिक उन्नति और नेतृत्व कुशलता भी खेलों से पाई जा सकती है। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों , प्रतिभागियों , उनके कोच हयात सिंह , विद्यालय प्राचार्य तथा सम्पूर्ण केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के आशीर्वचन स्वरूप बधाइयाँ दीं। विद्यालय शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षक हयात को उनके कार्यों को देखते हुए प्राचार्य व मुख्यातिथि ने प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को भी पुरस्कारों से नवाज़ा गया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत शिक्षिका रेखा सिंघल ने किया।