Bageshwar- जनपद की नव नियुक्त जिलाधिकारी रीना जोशी ने संभाला कार्यभार

बागेश्वर। जनपद की नवनियुक्त जिलाधिकारी रीना जोशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने कोषागार दो तालक का…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बागेश्वर। जनपद की नवनियुक्त जिलाधिकारी रीना जोशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने कोषागार दो तालक का निरीक्षण करते हुए पंजिकाओं का अवलोकन किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय, आबकारी कार्यालय सहित जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों के साथ ही वीसी रूम, भू-अभिलेख कक्ष का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दियें। उन्होंने शिकायत पटल का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि पलायन प्रभावित गांवों का समेकित विकास करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि रिवर्स पलायन प्रोत्साहित हो सकें। उन्होंने कहा चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने के साथ ही पर्यटन की बढावा देने हेतु कार्य किया जायेगा। नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी तथा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि सूचनाओं का आदान-प्रदान ससमय किया जाए तथा प्रेस प्रतिनिधि कभी भी उनसे मिलकर अथवा दूरभाश पर समस्यायें अवगत कराने के साथ ही जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मोनिका, पारितोष वर्मा, राजकुमार पांडे, वरिष्ठ कोषाधिकारी अहमद जुनैद, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश चन्द्र आर्या, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बालम सिंह बिष्ट, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी भगवत प्रसाद पंत सहित जिला कार्यालय के कर्मचारी आदि मौजूद थे।