Bank alert : चैक से करते है पेमेंट तो हो जाइए सावधान, आधे में ही अटक जाएगा पैसा, ये बैंक कर रहा बड़ा बदलाव

Bank alert : अलग-अलग बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए या फिर बैंकिंग व्यवस्था को सुधारने के लिए अलग-अलग प्रकार के नियम…

Bank alert : अलग-अलग बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए या फिर बैंकिंग व्यवस्था को सुधारने के लिए अलग-अलग प्रकार के नियम लागू करते रहते हैं और अलग-अलग अपडेट जारी करते हैं। ऐसा ही अपडेट Bank of Baroda के द्वारा भी जारी किया गया है। जिसमें चेक से पेमेंट करने वाले लोगों के लिए कुछ जरूरी जानकारियां है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Bank of Baroda के द्वारा एक अपडेट जारी करते हुए बताया गया कि 5 लाख लाख रुपए से अधिक का पेमेंट चेक के जरिए करने के लिए, आपको positive pay system का पालन करना होगा। चलिए जानते हैं क्या होता है Positive pay confirmation system।

दरअसल Bank of Baroda के द्वारा ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेक से होने वाले पेमेंट्स में बड़ा बदलाव किया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के अनुसार 5 लाख रुपए से अधिक का पेमेंट चेक के जरिए करने पर व्यक्ति को चेक के बारे में जानकारियां वेरीफाई करानी होंगी। यह जानकारियां इलेक्ट्रॉनिक रूप से वेरीफाई होंगी।

इस सुविधा की शुरुआत हो जाने के बाद से अगर कोई ग्राहक चेक डिटेल्स की पुष्टि नहीं करा पाता है तो बैंक के द्वारा इस चेक का भुगतान नहीं किया जाएगा। यह नियम अगस्त 2022 से लागू कर दिया जाएगा। चलिए जानते हैं अब Cheque payment लेते वक्त किन किन जानकारियों को वेरीफाई कराना होगा।

Bank of Baroda के अनुसार ग्राहक को चेक की तारीख, जिस व्यक्ति को चेक देना है उसका नाम, कितना अमाउंट उसे दिया जाएगा, उसका अकाउंट नंबर क्या है, चेक नंबर क्या है और ट्रांजैक्शन कोड क्या है ये सब जानकारियां देनी होंगी। जब यह जानकारियां सिस्टम में सील कर दी जाएंगी तो उसके बाद ही पेमेंट जारी किया जाएगा