यहां गलती से भी शराब पी तो लगेगी बिच्छू घास, महिलाओं ने दी खुली चेतावनी

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

डेस्क | पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के तल्ला जोहार के खेतभराड़ में शराब के खिलाफ महिलाएं रणचंडी बनकर सामने आई हैं, यहां की महिलाओ ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है।
बुधवार सुबह महिलाएं हाथों में लाठी डंडे और बिच्छू घास लेकर सड़कों पर उतर आईं। उन्होंने शराब पीने वालो को डराया धमकाया और बिच्छू घास लगाने के साथ ही सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी |
हरदेवल आजीविका मिशन की महिलाओ ने इस दौरान शराब के खिलाफ जुलूस निकाल कर शराब पीने वालों का सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी है। अभियान चलाने वाली महिलाओ में नंदी देवी भागीरथी देवी जयंती देवी मोतिमा देवी कमला देवी चन्द्र देवीगोदा देवी आदि शामिल थी। 

new-modern