सहयोग व विकास के नाम रही दन्या संकुल की कार्यशाला

अल्मोड़ा :- संकुल संशाधन केन्द्र दन्या में संकुल दन्या के समस्त स्कूलों के विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यशाला में विद्यालय प्रबंधन समिति की विद्यालय विकास…

IMG 20190308 WA0134

25
26

अल्मोड़ा :- संकुल संशाधन केन्द्र दन्या में संकुल दन्या के समस्त स्कूलों के विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यशाला में विद्यालय प्रबंधन समिति की विद्यालय विकास में एसएमसी की भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया |
इस मौके पर मुख्य संदर्भदाता योगेन्द्र रावत ने परिचर्चा करा एनसीआरटी की पूरी नियमावली की जानकारी दी | साथ ही समग्र शिक्षा, निशुल्क पुस्तक वितरण, गणवेश, मिड डे मील, किचन गार्डन, मासिक परीक्षा आदि की जानकारी भी दी गई |
कार्यशाला में संकुल समन्वयक ललित जोशी, संदर्भदाता योगेन्द्र रावत, एसएमसी अध्यक्ष गोविंद पंत, गंगा सिंह, राजेन्द्र सिंह, जगदीश बगडवाल, पुष्पा देवी, दीपा देवी, पूना देवी, रेखा भट्ट, दीपा गुरुरानी, किशन राम सहित अनेक लोग मौजूद थे |