एनएसयूआई के राष्ट्रीय ​​सचिव निखिल काम्बले ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद,कई छात्राओं को किया पुरस्कृत

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से होटल शिखर में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के कई कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने शिरकत की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय ​​सचिव निखिल काम्बले ने संवाद कार्यक्रम में 18 छात्राओं ने राष्ट्रीय सचिव से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में जिलापंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। दिव्या जोशी, कविता नेगी,सोनिया कबडवाल,इशिका गुप्ता और पूनम आर्य को पुरस्कृत किया गया।
दीपक मेहता,अमित जोशी,अमित जोशी, मनीषा बर्गली, पूरन रौतेला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट ने राष्ट्रीय सचिव सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर सोहित भट्ट,नीरज रावत,नवीन कनवाल, गोविंद प्रसाद,विक्रम सिंह, सत्यम जोशी,दीपक सिंह वाणी,लक्षितापांडे, गीता दुर्गापाल,संजू, भारत सिंह,विद्या आर्या, वंदना, निधि,दीपक बोरा, रागिनी,पूजा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।