DA hike : यहां सरकारी कर्मचारियों को मिला सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी

editor1
1 Min Read

DA hike : देशभर में जहां केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का DA यानी महंगाई भत्ते से लेकर कई अन्य भत्तों में बढ़ोतरी कर रही है, तो वहीं अब राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ला रही हैं। ऐसी ही एक खुशखबरी छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए भी आई है।

new-modern

दरअसल छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने सभी राज्य कर्मचारियों को सौगात देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने और उनकी सरकार ने फैसला लिया है, कि राज्य में शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA ) में 5% की बढ़ोतरी की जाएगी।

भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “राज्य कर्मचारियों के हित में उनकी सरकार के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है।शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी की घोषणा करता हूं। यह दर आज 1 मई से लागू हो जाएगी।”

आपको बता दें कि भूपेश बघेल के इस फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के करीब 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा मिलेगा और इन कर्मचारियों को अब 22% तक DA मिलेगा। हालांकि अभी भी यह केंद्रीय कर्मचारियों से कम है केंद्रीय कर्मचारियों को 34% DA मिलता है।