Uttarakhand- युवती को अश्लील मैसेज करने वाला बागेश्वर से गिरफ्तार

पिथौरागढ़। युवती को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान करने वाले आरोपित को पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जनपद बागेश्वर से गिरफ्तार किया…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़। युवती को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान करने वाले आरोपित को पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जनपद बागेश्वर से गिरफ्तार किया है।

विगत 5 मार्च को पिथौरागढ़ निवासी एक युवती ने कोतवाली पिथौरागढ़ में मामले की तहरीर दी। उसने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे व्हाट्स एप से अश्लील वीडियो कॉल तथा अश्लील वीडियो मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। आरोपित का नंबर ब्लॉक करने के बाद भी वह नये नंबरों से मैसेज कर रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहन चंद पाण्डे कर रहे थे। एसआई राकेश राय चौकी प्रभारी एंचोली के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपित कौस्तुभानन्द जोशी 29 वर्ष निवासी ग्राम मौडियार पोस्ट बनलेख, थाना कपकोट जिला बागेश्वर को बीते बृहस्पतिवार को ग्राम मौडियार से गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान मुकदमे में आईपीसी की धारा 354 डी की बढ़ोतरी की गई।