Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तराखंड में होली पर इन जगहों पर हो सकता है मौसम में बदलाव, इन इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी

Uttrakhand में शुष्क मौसम के बीच मैदानी इलाकों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। जिसके चलते march मध्य में ही भीषण गर्मी का एहसास…

Uttrakhand में शुष्क मौसम के बीच मैदानी इलाकों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। जिसके चलते march मध्य में ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, चक्रवाती प्रवाह के uttrakhand पहुंचने से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


मौसम विज्ञान (metrology science) के अनुसार, आज से कुछ पहाड़ी इलाकों में आंशिक से लेकर मुख्य रूप से बादल छाये रह सकते हैं। होली पर कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, मैदानों में चटख धूप खिलने के आसार हैं।


बुधवार को दून समेत अन्य मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा, जो कि सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस का अधिक है। वहीं, पहाड़ों में चटख धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढऩे लगा है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले तीन दिन बादलों का डेरा रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।