चुनाव खत्म,अब बढ़ने लगे है Petrol-Diesel के दाम, यहां हुई पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

Petrol-Diesel के दाम पिछले कुछ समय से स्थिर बने हुए थे। दुनिया भर में पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे थे, तो वहीं भारत में पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ रहे थे। कई लोग इसे चुनाव से जोड़ कर देख रहे थे। उनका कहना था कि चुनाव खत्म होने के बाद भारत में भी पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए जाएंगे, हालांकि और पूरी तरह तो नहीं हो रहा है, लेकिन धीरे-धीरे कई स्थानों पर होने भी लगा है।

new-modern


सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा अब Petrol-Diesel के दाम बढ़ाई जाने लगे हैं। तेल कंपनियों ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमशः 27 पैसे और 26 पैसे की बढ़ोतरी की है।


आपको बता दे कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर में तेल के दामों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अमेरिका में भी Petrol-Diesel के दामों में दोगुने तक का उछाल आया, लेकिन भारत में फिर भी तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए। अब हो सकता है कि धीरे-धीरे भारत भी तेल के दामों में बढ़ोतरी करें और उसका पर असर पड़ना लाजमी है।