Almora: गुमराह और भटकाव की राजनीति के बीच मुद्दे हुए गौण, यूकेडी प्रवक्ता का आरोप

Issues secondary to politics of misguided and deviant, alleges UKD spokesperson अल्मोड़ा, 13 मार्च 2022- उत्तराखंड क्रांति दल के जिला प्रवक्ता केशव कांडपाल ने बीजेपी…

Issues secondary to politics of misguided and deviant, alleges UKD spokesperson

अल्मोड़ा, 13 मार्च 2022- उत्तराखंड क्रांति दल के जिला प्रवक्ता केशव कांडपाल ने बीजेपी पर जनता के मुद्दों को भटकाने और गुमराह कर सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया है।

Screenshot 20220313 145602
ukd

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्वतीय राज्य है यहां स्वास्थ्य, सड़क, पानी और रोजगार के मुद्दे ज्वलंत हैं। सरकारें इन मुद्दों की हमेशा अनदेखी करती रही हैं इस बार भी राजनीतिक दलों ने जनमुद्दों की पूरी तरह अनदेखी कर जनता को गुमराह कर सत्ता हथियाई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर छात्रावास लिखे भवन के पास ही भोजन की व्यवस्था की थी लेकिन उस भवन के निचले तल पर मौजूद गंदगी देख हर किसी को उबकाई सी आ गई।

लेकिन इस प्रकार की अव्यवस्था से हर कोई परेशान दिखा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जनता से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए यूकेडी जन मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएगी।

उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।