पहाड़ की पीड़ा- एक और युवक को leopard ने बनाया निवाला

editor1
2 Min Read
प्रतीकात्मक फोटो— उत्तरा न्यूज

new-modern

Leopard made another young man a morsel

उत्तरकाशी , 13 मार्च 2022- मजदूरी करने के बाद घर लौट रहे एक व्यक्ति को leopard ने अपना निवाला बना डाला।


घटना की जानकारी रविवार की सुबह ही लग पाई। पहाड़ में वन्यजीव और मानव संघर्ष लगातार बढ़ रहा है, गांवों में रहने वाले लोग इस संघर्ष का शिकार बन रहे हैं।


इस क्षेत्र में भी पिछले तीन माह से leopard की धमक बनी हुई थी जिसकी परिणति में एक व्यक्ति की जान चली गई ‌।


उत्तरकाशी के भंडारस्यू क्षेत्र के पैंथर निवासी मगन लाल पर हमला कर गुलदार ने उसे अपना निवाला बना दिया।


जानकारी अनुसार पैंथर निवासी मगन लाल एक मजदूर है और वह हर दिन मजदूरी के लिए ब्रह्मखाल बाजार आता था।

बीती सांय मगन लाल मजदूरी करने के बाद अपने घर पैंथर को निकला उसे काम पर कुछ देर लग गई रात लगभग नौ बजे वह घर को निकला ही था कि कुछ ही दूर वह आगे पंहुंचा और कुमराड़ा के पास घात लगाये बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और युवक को अपना निवाला बनाया।

गुलदार उसके शरीर को छत विक्षत कर दिया। पुलिस प्रशासन सबसे पहले मौके पर पंहुंचा और युवक के शव को कब्जे मे लेकर उसका पंचनामा भर दिया।

यहां गुलदार पिछले तीन माह से ब्रह्मखाल क्षेत्र मे दहशत का पर्याय वना हुआ था। वन विभाग को कई बार स्थानीय लोगो ने पिंजरा लगाने को कहा मगर गहरी नींद सोये विभाग के कानो मे जूं तक नही रेंगी और मगनलाल को इसका शिकार बनना पडा। अब क्षेत्र मे दहशत का माहौल है तो प्रभावित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।