Corona update uttarakhand- जानें प्रदेश में कोरोना संक्रमण का हाल

देहरादून। 28 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर आज थोड़ा कम हुआ हैं। आज उत्तराखंड में 61 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि संक्रमण…

देहरादून। 28 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर आज थोड़ा कम हुआ हैं। आज उत्तराखंड में 61 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि संक्रमण से 3 मरीजों की मृत्यु हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 919 एक्टिव मामले है। आज 120 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.8 प्रतिशत से अधिक है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून से सामने आए। आज जारी सूचना के अनुसार देहरादून से 21, हरिद्वार और टिहरी में 2-2, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में 3-3, अल्‍मोड़ा में 12, बागेश्‍वर में 1, चंपावत और पिथौरागढ़ में 6 व पौड़ी जिले में 5 नये संक्रमित मिले हैं।