Viral video-आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने किया यह काम, सभी कर रहे हैं सलाम

उत्तरा न्यूज डेस्क, 19 फरवरी 2022- सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला जिसे आंगनबाड़ी कार्यकत्री…

उत्तरा न्यूज डेस्क, 19 फरवरी 2022- सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस वीडियो में एक महिला जिसे आंगनबाड़ी कार्यकत्री बताया जा रहा है वह एक दिव्यांग को अपनी पीठ पर बैठा कर ले जा रही है। इस दिव्यांग को महिला पोलिंग बूथ पर ले जा रही है।एक महिला होकर भी जिस हिम्मत और मानवीय संवेदनाए महिला ने दिखाई है उसकी सब तारीफ कर रहे हैं, महिला को सम्मानित करने की बातें भी सोशल मीडिया पर उठ रही हैं।

वीडियो कब का और किस चुनाव का है यह बात तो वायरल वीडियो में साफ नहीं है। लेकिन इसे उत्तराखंड का बताया जा रहा है और वीडियो में आ रही आवाज के अनुसार यह बूथ संख्या 153 गड़ोत है।

महिला पीठ में दिव्यांग को बैठा कर सड़क से चढ़ाई पार कर बूथ तक पहुँचाती है। वीडियो में इस आंगनबाड़ी वर्कर महिला का नाम दीपा देवी बताया जा रहा है।सभी लोग प्रशासन से इस आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सम्मानित किए जाने की मांग कर रहे हैं।