Pithoragarh- पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र भरने को नयी व्यवस्था लागू

पिथौरागढ़। वित्तीय डाटा सेंटर, देहरादून ने ओटीपी प्रणाली से पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र भरने-ऑनलाइन किये जाने की नयी व्यवस्था लागू की है, जिसके अंतर्गत…

पिथौरागढ़। वित्तीय डाटा सेंटर, देहरादून ने ओटीपी प्रणाली से पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र भरने-ऑनलाइन किये जाने की नयी व्यवस्था लागू की है, जिसके अंतर्गत पेंशनरों को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जो कोषागार के डाटाबेस में दर्ज है, उसके साथ स्वयं कोषागार में उपस्थित होना अनिवार्य है। यह जानकारी मुख्य कोषाधिकारी, पिथौरागढ़ वीरेंद्र रावत ने दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उन्होंने कहा कि कुछ पेंशनरों के मोबाइल नंबर कोषागार के डेटाबेस में दर्ज ही नहीं हैं या फिर पेंशनरों ने अपने मोबाइल नंबर बदल दिये हैं, जबकि इस बदलाव की पेंशनरों जानकारी नहीं दी है। सीटीओ रावत ने यह भी बताया कि कतिपय पेंशनरों को कोषागार के पेंशन अनुभाग के पटल सहायकों द्वारा फोन कर उनसे जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन किये जाने को ओटीपी मांगी जा रही है। जिससे कुछ पेंशनरों में संशय की स्थिति बनी हुई है और वे अपना ओटीपी बताने से मना कर रहे हैं।

सीटीओ ने सभी पेशनरों से अपील की है कि अपना जीवित प्रमाणपत्र भरने तथा ऑनलाइन किये जाने को स्वयं कोषागार में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ आएं। साथ ही जीवित प्रमाणपत्र ऑनलाइन किये जाने को ओटीपी बताएं।

आयकर के दायरे में आने वाले पेंशनर 10 तक दें विवरण

पिथौरागढ़। मुख्य कोषाधिकारी वीरेन्द्र रावत ने पेंशनरों से कहा है कि जो पेंशनर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आयकर के दायरे में आते हैं, वह अपनी बचत का विवरण, आयकर पैन कार्ड व आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ आगामी 10 फरवरी तक मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में अवश्य उपलब्ध करा दें। जिससे आयकर कटौती के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।