Ramnagar- विधायक प्रत्याशी चिंताराम ने कराया नामांकन

editor1
2 Min Read

रामनगर। 25 जनवरी 2022-
वन ग्राम संघर्ष समिति एवं उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी चिंताराम ने आज 65 रामनगर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन कराया। चिंताराम के नामांकन में सभी 10 प्रस्तावक महिलाएं थी।

new-modern

नामांकन करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए चिंताराम ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी वन गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। चिंताराम ने इस अवसर पर कहा कि ग्राम वासियों ने आजादी के बाद कई सरकारें बनाई ,मुख्यमंत्री , मंत्री,सांसद, विधायक बनाएं। लेकिन हर बार उनके साथ धोखा हुआ है। इस बार 24 वन ग्राम वासियों ने सर्व सम्मत अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि यह चुनाव वनगांव व रामनगर के लोगों के साथ सत्तारूढ़ पार्टियों भाजपा -कांग्रेस द्वारा बार-बार धोखा दिए जाने के खिलाफ है, हमें उम्मीद है कि रामनगर की जनता , वन गांव के लोग चुनाव में इनके खिलाफ मतदान कर समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले अपने बीच के चिंताराम को मौका देकर भारी मतों से विजई बनाएंगे।

इस अवसर पर लक्ष्मी देवी ,इंदिरा देवी ,जीवंती देवी, ललिता देवी ,नीमा देवी ,किरण आर्य ,शांति देवी, मुन्नी देवी ,सुनीता, पूरन सिंह मेहरा, मोहन सिंह सजवान ,जीवन ,सुनील आदि उपस्थित थे।