उत्तराखण्ड ब्रेकिंग – कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने किशोर उपाध्याय को सभी पदो से किया मुक्त,अन्य पार्टियो के साथ मिलनसार होने का आरोप

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कददावर नेता किशोर उपाध्याय को लेकर कई बार अटकले लगती रही है। उनके भाजपा नेताओ से मिलने को लेकर कई बार खबरे आती रही है और बार-बार उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगते रहे है।

new-modern

इन सबके बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उन्हें सभी पदो से मुक्त कर दिया हैं। उनके ऊपर अन्य दलो के साथ मिलनसार होने का आरोप हैं।


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर आरोप है कि कई बार उन्हें चेतावनी देने के बाद भी वह भाजपा व अन्य पार्टियों के लोगों से मिलते रहे। कांग्रेस के उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने एक पत्र जारी कर उन्हे सभी पदो से मुक्त करने की बात कही हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले सकती हैं।


बताते चले कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के कई बार भाजपा में शामिल होने की चर्चाए प्रकाश में आती रहती है। इस बीच इन चर्चाओं को और ज्यादा बल तब मिला जब वह बीजेपी के नेता के घर से निकलते हुए स्पाट ​किये गये। उस समय चर्चा थी कि किशोर उपाध्याय बीजेपी के प्रदेश महासचिव अजय कुमार के आवास पर भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के साथ मौजूद थे।


तब भी किशोर उपाध्याय ने उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। बाद में किशोर ने भाजपा में जाने की बात को अफवाह करार दिया था और इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की थी। कहा था कि वनाधिकार आंदोलन के अगुवा होने के चलते वह अलग अलग विचारधारा के लोगों से मिल रहे और चह चाहते है कि 2022 का चुनाव पर्वतीय राज्य के मुद्दो पर ही लड़ा जाये। लेकिन बार-बार उनके भाजपा में शामिल होने की बात चर्चाओं में रही और अब कांग्रेस ने उन्हे सभी पदो से मुक्त कर एक तरह से उन्हे संदेश दे दिया हैं।