Almora-नीलिमा भट्ट बनी किशोर न्याय बोर्ड(जेजेबी) की सदस्य

अल्मोड़ा, 06 जनवरी 2022— अमन संस्था की समन्वयक और बाल कल्याण समिति की वर्तमान सदस्य नीलिमा भट्ट को किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य बनाया गया…

अल्मोड़ा, 06 जनवरी 2022— अमन संस्था की समन्वयक और बाल कल्याण समिति की वर्तमान सदस्य नीलिमा भट्ट को किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश के राज्यपाल की ओर से उनकी इस पद पर नियुक्ति की गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उनके अलावा इस बोर्ड में सदस्य के रूप में ही देवेन्द्र प्रसाद जोशी की नियुक्ति हुई है। जेजेबी में सदस्य के रूप में विधि विवादित किशोरों के मामलों की सुनवाई और फैसले लेने में न्यायिक अधिकारी के रूप में शामिल रहेंगी।


नीलिमा इससे पूर्व बाल कल्याण समिति की सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी है। वह अपने कार्यकाल के दौरान बच्चों खासकर पॉक्सो के मामलों में एक संवेदनशील कार्यकर्ता और निर्णयकर्ता के रूप में सामने आई हैंं

पॉक्सों प्रभावित पीड़ितों की अधिकारों की रक्षा करने में हमेशा नियमों और मानवीय संवेदनाओं के साथ तालमेल बनाकर उन्होंने कार्य किया है। प्रशासन और विभाग के साथ तालमेल बनाते हुए किशोरी सदन से 7 वयस्क बालिकाओं को उच्च तकनीकी अध्ययन के लिए उन्होंने अपनी टीम के साथ नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली भिजवाने में अच्छी भूमिका निभाई।


उनके जेजे बोर्ड में नियुक्त होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष जताया है। इधर अमन संस्था प्रमुख रघु तिवारी, विमला, नीमा कांडपाल, दीपिका कर्नाटक, मना खत्री, खीमानंद भट्ट, प्रमोद जोशी, सैमुएल लाल सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।