shishu-mandir

Almora- सराहनीय कार्य, रामकृष्ण कुटीर विवेकानंद कार्नर में जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई गई वस्तुएं

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। 25 दिसम्बर 2021- अल्मोडा शहर में स्थित रामकृष्ण कुटीर विवेकानंद कार्नर में माँ सारदा देवी की 169वीं जयन्ती के अवसर पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र एवं अल्मोड़ा शहर के आस-पास के निर्धन छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं असहाय पुरुषों को आवश्यक वस्तुएं जैसे 270 कम्बल, दाल, चीनी, तेल, 40 बनियान तथा 35 राशन, मसाले के पैकेट आदि वितरित किये गये।

new-modern
gyan-vigyan

कार्यक्रम के शुभारम्भ के दौरान रामकृष्ण कुटीर के कक्ष में स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज ने उपस्थित जनता का स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के प्रतिनिधि के तौर पर महिला थानाध्यक्ष अल्मोड़ा बरखा कन्याल उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों, महिला अधिकारों, बाल अधिकारों, नशे के दुष्प्रभावों आदि की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से सभी को मास्क भी वितरित किये गये।

saraswati-bal-vidya-niketan

इस अवसर पर स्वामी कृपालानंद महाराज, सोमनाथ महाराज, अनुराग महाराज मणिमोहन सरकार, राजेन्द्र सिंह खड़ायत, गोपाल नेगी, महेश पांडे, उत्पल दास, बी. आचार्य, रमा सरकार, शम्पा बोस, गंगा पाण्डे, दीपक सिंह, जानकी ढौंडियाल आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।