Corona Update : आज उत्तराखंड में मिले इतने केस, ऐसा है अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड में एक बार पिछले कुछ समय से कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। हमने पहले भी देखा कि जितना हम लापरवाही बरती, उतना ही…

उत्तराखंड में एक बार पिछले कुछ समय से कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। हमने पहले भी देखा कि जितना हम लापरवाही बरती, उतना ही कोरोनावायरस फैलता गया और ऐसा ही कुछ अभी भी होता दिख रहा है उत्तराखंड में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं,इसके साथ ही अल्मोड़ा में भी मामले मिलने लगे है।


आज मिले 29 नए संक्रमित

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आज उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 20 नए कोरोना से संक्रमित मरीज मिले,जबकि 13 लोग कोरोनावायरस से रिकवर भी हुए। इस वक्त उत्तराखंड में 155 एक्टिव कोरोना संक्रमित हैं। गनीमत की बात यह है की कोरोना के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी 0 पर ही बना हुआ है।


राज्य में अभी तक कुल 3 लाख 44 हजार 553 कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 3,30,797 लोग ठीक भी हुए,जबकि 6188 मरीजों को राज्य से बाहर भेजना पड़ा। बात करें कोरोनावायरस से अब तक हुई कुल मौतों की, तो इस खतरनाक संक्रमण के कारण राज्य के 7413 लोगों की जान गई है।


अल्मोड़ा में मिला 1 केस


पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले देहरादून जिले में सामने आए,देहरदुं में पिछले 24 घण्टे में 8 मामले सामने आए है।जबकि उधम सिंह नगर में पिछले 24 घण्टे में 3 नए कोरोना संक्रमित मिले है। अल्मोड़ा में 1, नैनीताल में 4, हरिद्वार में 1, पौड़ी में 0, चमोली में 0,चंपावत में 1, पिथौरागढ़ में 2 ,रुद्रप्रयाग में 0, उत्तरकाशी में 0,बागेश्वर में 1 केस सामने आए।