बिग ब्रेकिंग – भारत पहुंचा Corona का Omicron variant, इस राज्य में मिले दो मामले

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern

Corona के Omicron वेरिएंट ने भारत में भी दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो लोगों में कोरोना के Omicron वेरिएंट की पुष्टि हुई है। भारत में यह ओमिक्रोन वेरिएंट का पहला मामला है।

दो लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि होने के साथ ही भारत सरकार ने ओमिक्रोन के संक्रमण को रोकने के लिये अपने प्रयास तेज कर दिया है। सभी राज्यों को इस बाबत पहले भी केंद्र ने दिशा निर्देश जारी कर दिये थे।

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अभी तक दो लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। यह दोनो ही मामले दक्षिणी राज्य कर्नाटक से हैं।


अब तक विश्व के 29 देशों में 373 लोगों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले कर्नाटक (#Karnataka) से हैं। लगभग 29 देशों में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं।


वही भारत में अभी तक कोरोना के मामलों की संख्या भी एकाएक बढ़ रही हैं। केरल और महाराष्ट्र में अभी भी 10 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। देश में फिलहाल 99,763 एक्टिव केस है। वही पिछले 24 घंटे में देश में 9,765 नये केस सामने आये है।