Meteorological Department की चेतावनी, इन 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका

जहां उत्तर भारत (North India) में ठंड शुरू हो गई है तो वहीं दक्षिण भारत (South India) में बारिश का कहर लगातार जारी है। Meteorological…

जहां उत्तर भारत (North India) में ठंड शुरू हो गई है तो वहीं दक्षिण भारत (South India) में बारिश का कहर लगातार जारी है। Meteorological Department ने अनुमान जताया है कि 1 दिसंबर तक भारत के 8 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश (Medium to Heavy Rainfall) हो सकती है।

इन 8 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश – Meteorological Department

Meteorological Department के मुताबिक,TamilNadu, Puducherry, Kerala, Andhra Pradesh और Lakshadweep में 1 दिसंबर तक मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। दरअसल Comorin क्षेत्र और Sri Lanka के समुद्री तट के पास एक Cyclone है और इस समय North-East Wind भी चल रही है। इस वजह बारिश इन राज्यों में असर दिखा सकती है। इसके अलावा 29 नवंबर को अरब सागर में भी चक्रवात उत्पन्न हो सकता है, जिससे Gujarat, Goa और Mahrashtra में बारिश हो सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Meteorological Department ने दी चेतावनी

इसी बीच Meteorological Department ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि वह समुद्र में मछली पकड़ने ना जाए। वरना उनकी जान को भी खतरा हो सकता है।

TamilNadu में बारिश का कहर

आपको बता दें कि शनिवार को भी TamilNadu के कई जिलों में बारिश हुई, Chengalpattu, Cuddalore, Tiruvallur, Kancheepuram, Chennai, Karaikal और Mayiladuthudrai शामिल हैं। गौरतलब है कि बारिश की वजह से Tamil Nadu में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि बारिश की वजह से TamilNadu और kerala में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों को घर से निकलते समय काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। Meteorological Department ने भी कहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।