Almora breaking-पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी की कांग्रेस में हुई वापसी, देहरादून में ली सदस्यता

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

देहरादून,26 नवंबर 2021

new-modern

पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी की कांग्रेस में घर वापसी हो गयी है। वह देहरादून में अपने समर्थको के साथ कांग्रेस में शामिल हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेष गोदियाल के सामने अल्मोड़ा के पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी और अल्मोड़ा के वरिष्ठ व्यवसायी प्रकाश रावत ने अपने समर्थकों के साथ कांंग्रेस दामन थामा।


अपने पति पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय जोशी की मृत्यु के बाद शोभा जोशी ने 2007 में हुए पालिकाध्यक्ष के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और वह विजयी रही थी। वर्ष 2008 में कांग्रेस द्वारा टिकट नही दिये जाने पर उन्होनें कांग्रेस से बगावत कर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी रही थी। कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ने के कारण उन्हे कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। और आज उनकी घर वापसी हो गयी है।