Champawat- सेवानिवृत्त कर्मचारी भी पुलिस का हिस्सा- एसपी

चम्पावत। एसपी देवेंद्र पींचा ने सोमवार को जिले के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की बैठक आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं। पेंशनरों ने एसपी के सामने अपनी…

चम्पावत। एसपी देवेंद्र पींचा ने सोमवार को जिले के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की बैठक आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं। पेंशनरों ने एसपी के सामने अपनी कई समस्याओं को प्रमुखता से रखा। एसपी ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

एसपी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिक भी पुलिस परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्बन्धित थानों में या पुलिस उच्चाधिकारियों को अवगत करा सकते हैं। कार्मिक चाहें तो पुलिस हेल्प लाइन का भी सहारा ले सकते हैं। कार्मिकों की हर संभव मदद की जाएगी। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सेवा निवृत्त कार्मियों से समय-समय पर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कुन्दन सिंह देव, सुन्दर सिंह ढेक, त्रिलोक सिंह अधिकारी, तिलोमनी, जोध सिंह बोहरा, रामदत्त जोशी, भैरव दत्त बिष्ट आदि ने सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्या सुनने के लिए एसपी का आभार जताया।