Almora- कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार की नीतियों एवं महंगाई के विरोध में रखा उपवास

अल्मोड़ा। कांंग्रेस पार्टी की हल्द्बानी में प्रस्तावित विजय संकल्प शंखनाद जनसभा को भाजपा के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए बाधित करने के विरोध एवं बेलगाम…

अल्मोड़ा। कांंग्रेस पार्टी की हल्द्बानी में प्रस्तावित विजय संकल्प शंखनाद जनसभा को भाजपा के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए बाधित करने के विरोध एवं बेलगाम महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा के कांंग्रेसजन आज जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में चौघानपाटा गांधी पार्क में दोपहर 12 बजे से उपवास पर बैठे।

उपवास के पश्चात् जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि सूबे में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेहद तानाशाह हो गयी है एवं तुगलकी चाल चल कर अपनी मनमानी करने पर आतुर है। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस को मिलते भारी जनसमर्थन से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बौखला गयी है इसलिए आज हल्द्बानी में होने वाली कांंग्रेस की विजय संकल्प शंखनाद जनसभा को कराने की अनुमति कांंग्रेस पार्टी को नहीं दी गयी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे कितनी ही शातिर चाल चल ले लेकिन जनता अब भाजपा को अच्छे से समझ गयी है तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस सिलेण्डर,व्यवसायिक सिलेण्डर,खाद्य तेल,दवाईयों,परिवहन,दैनिक उपभोग की प्रत्येक वस्तुओं सहित सब्जियों की कीमतें आसमान पहुंच गयी हैं। जिस कारण मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के लिए अपने परिवार का पालन पोषण तक करना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार इस भाजपा सरकार में पेट्रोल और डीजल ने सैकड़े का आंकड़ा पार किया है। पाण्डेय ने कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी और इसके नेताओं ने जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाया जिसपर विश्वास कर जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता पर आसीन किया परन्तु अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता हथियाने वाली यह भाजपा सरकार महंगाई के बोझ तले जनता को दबाकर आज जनता का ही तेल निकाल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की इस तानाशाह सरकार का गलत नीतियों पर कांंग्रेस उग्र विरोध करेगी। कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,पी०सी०सी०सदस्य हर्ष कनवाल,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,वरिष्ठ कांंग्रेसी गीता सैनी,राहुल खोलिया,नवल बिष्ट,पूर्व प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,रमेश नेगी,शहाबुद्दीन,हरीश चन्द्र पाण्डेय,महेश चन्द्र आर्या,रोहन कुमार आर्या,गीता मेहरा सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।