Almora::महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Almora::Congress protest against inflation अल्मोड़ा, 07 नवंबर 2021- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेसजनों द्वारा Almora पेट्रोल पंप पर पहुंच कर खाली रसोई गैस सिलेंडर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Almora::Congress protest against inflation

अल्मोड़ा, 07 नवंबर 2021- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेसजनों द्वारा Almora पेट्रोल पंप पर पहुंच कर खाली रसोई गैस सिलेंडर के साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए देश में डीजल,पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस अवसर पर कांंग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार पर हल्ला बोला। कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि जबसे केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में काबिज हुई है तब से लगातार पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस सिलेण्डर,व्यवसायिक सिलेण्डर की कीमतें आसमान चढ़ती जा रही हैं।उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल ने पहली बार वर्तमान भाजपा सरकार में एक सौ रूपये का मूल्य पार किया जो अपने आप में महंगाई का एक रिकॉर्ड बन चुका है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि पिछले दिनों केन्द्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर कुछ मूल्य कम कर जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश की है।परन्तु जनता अब भाजपा सरकार को अच्छे से समझ चुकी है तथा आने वाले चुनावों में वह इसका जवाब भाजपा सरकार को देगी।

महिला जिलाध्यक्ष Almora लता तिवारी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर का मूल्य नौ सौ रूपये पार कर गया है।इसी तरह खाद्य तेल,दालों सहित दैनिक उपभोग की प्रत्येक वस्तुओं के मूल्य बेतहाशा बढ़ गये हैं।जिससे महिलाओं को किचन सम्भालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई के नये कीर्तिमान स्थापित कर जनता को बेहद कठिन आर्थिक दौर में लाकर खड़ा कर दिया है।


वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि पेट्रोल,डीजल,गैस सिलेण्डर,दवाईयों,खाद्यान्नों,खाद्य तेल,दालों के दाम इस समय अपने शीर्ष स्तर पर हैं जिससे जनता बेहद बुरे दौर से गुजर रही है।मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग के सामने दो वक्त के परिवार के खाने की व्यवस्था करना तक मुश्किल पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा सरकार जनता को महंगाई से भरे दिन दिखा रही है।जिसका जवाब जनता भाजपा सरकार को आने वाले चुनावों में सत्ता से बेदखल करके देगी।

प्रदर्शन में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,पूर्व प्रदेश सचिव रोबिन मनोज भण्डारी,संजय दुर्गापाल,शेर सिंह बिष्ट,हरेन्द्र रावत,विनोद वैष्णव,गीता सैनी,सरस्वती,संजय दुर्गापाल,ललित सतवाल,लावण्य पंत,हेम आर्या,रोहन आर्या,संदीप बिष्ट, महेश आर्या,फाकिर खान,जगदीश लटवाल,नवीन बिष्ट,एनडी पाण्डेय,अमजदखान,अम्बीराम,गीता मेहरा सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।