shishu-mandir

Almora- कांंग्रेस सदस्यता प्रभारी बने पारितोष जोशी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा, 7 नवंबर 2021

new-modern
gyan-vigyan

पारितोष जोशी को अल्मोड़ा नगर कांंग्रेस का सदस्यता प्रभारी बनाया गया हैं। कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने आज इसकी घोषणा की।

saraswati-bal-vidya-niketan


पारितोष जोशी को सौंपे पत्र में जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने कहा है कि कांंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार कांंग्रेस का सदस्यता अभियान आयोजित हो रहा है

और कांंग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं लम्बे अनुभवों को देखते हुए तथा पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पारितोष जोशी को नगरपालिका क्षेत्र अल्मोड़ा का सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया जाता है। जिलाध्यक्ष ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हे पूरी उम्मीद है कि पारितोष जोशी के नगर क्षेत्र में कांंग्रेस के सदस्यता प्रभारी बनने पर कांग्रेस से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे।