Uttarakhand- उपनल कर्मचारियों ने दर्ज कराया विरोध, 28 अक्टूबर की कैबिनेट मीटिंग में मांगों पर निर्णय लेने की मांग

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे उपनल कर्मचारियों ने सरकार के ₹ 2000 तथा ₹ 3000 धनराशि को त्रिमासिक रूप में प्रोत्साहन…

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे उपनल कर्मचारियों ने सरकार के ₹ 2000 तथा ₹ 3000 धनराशि को त्रिमासिक रूप में प्रोत्साहन भत्ते के साथ दिए जाने के मामले पर विरोध दर्ज कराया है। कर्मचारी को कहना है कि इस निर्णय से सरकार ने उनके साथ छलावा किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कर्मचारियों की मांग है कि प्रदेश सरकार अपने इस निर्णय को वापस लें क्योंकि इस निर्णय से सीमित मात्रा में ही कर्मचारियों को लाभ होने की संभावना है। कर्मचारियों ने मांग की है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाएगी उप समिति के निर्णय को लागू किया जाए तथा सरकार समान काम पर समान वेतन एवं नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए।

उपनल कर्मचारियों के संगठन के अध्यक्ष हेमंत का कहना है कि अब सभी कर्मचारियों की नजर 28 अक्टूबर 2021 को प्रस्तावित कैबिनेट मीटिंग पर है। बताया कि यदि मीटिंग में उपनल कर्मचारियों के लिए सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो कर्मचारी हड़ताल की तैयारी कर सकते हैं।