​जारी है भि​कियासैण में पेंशनर्स का आंदोलन

भिकियासैंण तहसील मुख्यालय पर गोल्डन कार्ड के खिलाफ चल रहा पेंशनर्स का आंदोलन जारी हैं। आंदोलन के 59 वे दिन धरने में भिकियासैंण विकासखंड के…

भिकियासैंण तहसील मुख्यालय पर गोल्डन कार्ड के खिलाफ चल रहा पेंशनर्स का आंदोलन जारी हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


आंदोलन के 59 वे दिन धरने में भिकियासैंण विकासखंड के पैशनर्स ने भागीदारी की। धरना स्थल पर आन्दोलनकारियो ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेंशनर्स ने जनकवि गिर्दा के प्रेरेणादायक गीत गाकर वातावरण गुंजायमान कर दिया।


इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि सरकार उनकी मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाये हुए हैं। कहा कि पैंशनर्स संगठन का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही 91 वर्षीय देब सिंह घुगत्याल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से वार्ता करने जायेगा और अगर सरकार ने उनकी मांगो पर सकारात्मक कार्रवाही नही की ​तो मुख्यमंत्री के समक्ष ही आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की जायेगी।


इस मौके पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, गंगा दत जोशी प्रवीण सिंह कड़ाकोटी, देब सिंह घुगत्याल, ए पी लखचौरा, बालम सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, किसन सिंह मेहता, धनीराम टम्टा, मदन सिंह नेगी, तुला सिंह तड़ियाल देबी दत्त लखचौरा, बालम सिंह रावत, गंगा दत्त शर्मा, राम सिंह बिष्ट, देब सिंह बंगारी, कमल नाथ गोस्वामी, राजेन्द्र सिंह मनराल आदि मौजूद रहे।