अल्मोड़ा – ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष गैलाकोटी ने दिया सस्ता गल्ला विक्रेताओं के आंदोलन को समर्थन

अल्मोड़ा के ग्राम प्रधान संगठन ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया हैं। ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र…

अल्मोड़ा के ग्राम प्रधान संगठन ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया हैं। ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी ने सरकार से मांग की है कि वह पर्वतीय क्षेत्र के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगों को तुरंत पूरा करे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उन्होंने कहा कि हड़ताल में होने के कारण खाद्यान्न व्यवस्था चरमरा गई है तथा लाभार्थियों को खाद्यान्न नही मिल पा रहा है। गैलाकोटी ने यहा जारी एक बयान में जिला प्रशासन के इस आदेश पर भी कढ़ी आपत्ति व्यक्त की है कि वह ग्राम प्रधानों के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराएंगे।

गैलाकोटी ने कहा है कि कोई भी प्रधान इस सरकारी खाद्यान्न का वितरण नही करेगा। कहा कि ग्राम प्रधान सरकारी गल्ला विक्रेताओं के साथ है और शासन को उनसे शीर्घ वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिये। उचित मांगो को तुरंत पूरा करना चाहिए।