माता के जागरण में जा रहे बाइक सवार 2 युवको की मौत

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

बाजपुर, 16 अक्टूबर 2021

new-modern

बाजपुर। बाजपुर से बुरी खबर सामने आ रही हैं। खबर है कि बरहैनी-बन्नाखेड़ा मार्ग 2 बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गयी। इनमें से एक युवक का विवाह तय हो चुका था।


हादसा बृहस्पतिवार की रात हुआ। जानकारी के मुताबिक बाजपुर के बेरिया दौलत गांव निवासी 21 वर्षीय मुकेश अपने 22 वर्षीय दोस्त राहुल के साथ बाइक में सवार होकर भीकमपुरी गांव में हो रहे माता के जागरण में शामिल होने के लिये निकला। इसी बीच बन्नाखेड़ा और बरहैनी के बीच खंबारी गांव में उनकी बाइक आगे जा रही बैलगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गयी। दोनो हादसे में बुरी तरह से घायल हो गये।


दोनो को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर भेजा गया। इसी बीच उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके थे। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


इसके बाद परिजन दोनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचे, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान राहुल ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से दोनो युवको के घर में कोहराम मचा हुआ हैं।