बाक्सिंग चैम्पियनशिप विजेता निकिता, निवेदिता पर इनामों की हुई बौछार

पिथौरागढ़। पिछले दिनों दुबई में आयोजित जूनियर एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में पदक विजेता महिला खिलाडियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।     स्पोर्ट्स स्टेडियम…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

51c9774a6915dfdb6b99e33f5c2c06f6

25

पिथौरागढ़। पिछले दिनों दुबई में आयोजित जूनियर एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में पदक विजेता महिला खिलाडियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
  
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और विधायक चंद्रा पंत ने स्वर्ण पदक विजेता निकिता चंद को 35 हजार और रजत विजेता निवेदिता कार्की 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर निकिता के कोच विजेंद्र मल्ल को 15 हजार तथा निवेदिता के कोच प्रकाश जंग थापा, सुनीता महर और भास्कर भट्ट को चार-चार हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। 

बाक्सिंग एसोसिएशन के संरक्षक प्रकाश जोशी ने बाक्सर निकिता और निवेदिता को पांच-पांच हजार, कांट्रेक्टर शमशेर सौन ने एक-एक हजार रुपए की धनराशि प्रदान की। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी, कमल पुनेड़ा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।