Pithoragarh -कलश यात्रा के साथ ऐंचोली में गणपति महोत्सव शुरू

    पिथौरागढ़। एकदंत युवा मित्र मंडल ऐंचोली की ओर से गणपति महोत्सव शुरू हो गया है। 19 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन की…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

adec28b52fd3f33d2200032d40a81bf4
 

25

 
पिथौरागढ़। एकदंत युवा मित्र मंडल ऐंचोली की ओर से गणपति महोत्सव शुरू हो गया है। 19 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत शुक्रवार को ऐंचोली के जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में हुई।

   कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई जो ऐंचोली बाजार से गणपति स्थापना स्थल तक गई, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।  कलश यात्रा के बाद विद्यालय के प्रांगण में  पं. सुभाष चंद्र पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से गणपति की स्थापना करवाई। गणपति के आगमन पर क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिला। 

यह आयोजन विगत तीन वर्षों से किया जा रहा है। एकदंत युवा मित्र मंडल ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऐंचोली में प्रवासियों को भोजन व ज़रूरत का अन्य सामान उपलब्ध करवाने में भी विशेष सहयोग किया था। सामाजिक कार्यों में टीम के युवा अपनी भागीदारी देते आये हैं।
कार्यक्रम में महिपाल त्रिपाठी, जितेंद्र बेलाल, हिम्मत रावत, मनीष रावत, भूपेंद्र भंडारी, वीरेंद्र वाल्दिया, हयात भंडारी, कमल भंडारी, विमल रावत, आनंद मल, लक्ष्मण रावत, सभासद महेश पांडे समेत ऐंचोली के अनेक युवा शामिल थे।