सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

काफलीखान। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी इकाई द्वारा काफलीखान चौराहे में राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया तथा सरकार पर आरोप…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

8ddb7db4fe59af111ff56e1bec4225f8

25

काफलीखान। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी इकाई द्वारा काफलीखान चौराहे में राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया तथा सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार युवा विरोधी व बेरोजगार के नाम पर पूरे भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। 

पार्टी के संगठन मंत्री प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया गया कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में काम करने वाली आउटसोर्स कंपनी युवाओं के साथ छलावा कर रही है। कहा कि नौजवान के साथ हो रहे अत्याचार का पर्दाफाश आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार किया जा रहा है । आरोप लगाया कि युवा विरोधी बेरोजगारों के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली शासन प्रणाली प्रदेश में कार्यरत है।

प्रदर्शन में युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक राज, दिनेश भट्ट, हरीश भट्ट, महेश कुमार, मोहित कुमार ,महेंद्र सिंह , शिव सिंह ,कमल आर्य, मनीष ,प्रमोद कुमार, लक्ष्मीनाथ, राजन नाथ, रविशंकर ,सागर कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।