फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का आरोपी गिरफ्तार, भाजपा से इस्तीफा देकर थामा था आप का दामन

पंतनगर पुलिस ने आम आदमी पार्टी नेता को फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने के एक केस में गिरफ्तार कर लिया है। पंतनगर थाने के एसओ…

3af74ba85b089ce2ddba97867a299429

पंतनगर पुलिस ने आम आदमी पार्टी नेता को फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने के एक केस में गिरफ्तार कर लिया है। पंतनगर थाने के एसओ मदनमोहन जोशी ने कहा कि बुधवार की सुबह त्रिनाथ को उनके घर से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार किया गया शख्स पूर्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुका है और पूर्व में भाजपा के साथ जुड़ा रहा। बाद में केस दर्ज होने के बाद  है।  त्रिनाथ ने भाजपा छोड़कर आप का दामन थाम लिया था।

ग्राम विजयनगर थाना दिनेशपुर निवासी त्रिनाथ विश्वास पर आरोप है कि उन्होनें  हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट बनवाई और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वह जीत गये थे बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी बनाये गये। ​

त्रिनाथ की हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट का का पता चलने के बाद हड़कंप मच गया था और इसके बाद ​सात अक्टूबर 2020 को उधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने इस मामले में केस दर्ज कराने को कहा था। जिसके बाद  जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल ने मामला पंतनगर थाने में शिकायत दी थी।

इसके बाद तत्कालीन जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। और केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था।
अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ ने भाजपा को बाय—बाय करते हुए आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी।और बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।