Uttarakhand Breaking— जंगल में मिला अविकसित भ्रूण

लालकुआं। यहां नगर से सटे जंगल में एक अविकसित इंसानी भ्रूण मिलने से सनसनी का माहौल है। मामला अंबेडकर नगर के समीप जंगल का है…

63672f7ea9ed6fd1241f25d46a3527d4

25

लालकुआं। यहां नगर से सटे जंगल में एक अविकसित इंसानी भ्रूण मिलने से सनसनी का माहौल है। मामला अंबेडकर नगर के समीप जंगल का है यहां सुबह के समय लोगों ने अविकसित इंसानी भ्रूण को जंगल में देखा। भ्रूण को कपड़े में लपेटकर रखा हुआ था।

 
जिस जगह पर यह भ्रूण पड़ा हुआ मिला वह जगह अंबेडकर नगर बस्ती के 100 मीटर के करीब दूरी पर है। माना जा रहा है किसी कलयुगी मॉ ने इस जन्म देकर फेंक दिया।  

जंगल में भ्रूण मिलने की सूचन लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने   भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

जांच के लिये पहुंचे एसओ संजय कुमार ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि अंबेडकर नगर के पास जंगल में एक इंसानी भ्रूण को फेंका गया है। बताया कि भ्रूण को कपड़े में लपेटकर जंगल  में फेंका गया था। उन्होने बताया कि इस बाबत लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर अंबेडकर नगर में इंसानी भ्रूण मिलने से बस्ती के लोगों में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है।