सम्भागीय परिवहन कार्यालय अल्मोड़ा में आज 5वें दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का आंदोलन

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड परिवहन मिनिस्ट्रयल कर्मचारी संघ के आहवान पर आज भी सम्भागीय परिवहन कार्यालय अल्मोड़ा में कार्मिकों द्वारा पूरे अनुशात्तमक तरीके से आंदोलन को जारी…

d3e970c85b96d9287aae005063def243

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड परिवहन मिनिस्ट्रयल कर्मचारी संघ के आहवान पर आज भी सम्भागीय परिवहन कार्यालय अल्मोड़ा में कार्मिकों द्वारा पूरे अनुशात्तमक तरीके से आंदोलन को जारी रखा गया। 

बताया गया कि 01 वर्ष पूर्व परिहवन विभाग का नया ढांचा स्वीकृत किया गया। जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक के पदों में त्रुटिवश स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पदों को कम दर्शाया गया है जिस सम्बन्ध में परिवहन मंत्री द्वारा भी उक्त त्रुटि को सही करने हेतु शासन को निर्देशित किया गया है परन्तु काफी समय व्ययतीत होने पर भी उक्त त्रुटि को शासन स्तर पर ठीक नहीं किया गया है। जिस कारण प्रदेश कार्यकारणी को मजबूरन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

आज सम्भागीय परिवहन कार्यालय अल्मोड़ा में मिनिस्ट्रयल कर्मचारी 02 घण्टे के कार्य बहिष्कार में रहें, जिसमें भास्करानन्द जोशी, सतेन्द्र भोज, रोहित मेलकानी, वसीम अहमद, बलवंत सिंह, रविन्द्र आर्य, राजेंद्र सिंह उपस्थित रहें।