यूपी में महिलाओं से छेड़छाड़ की तो शहर में लगेंगे पोस्टर, सरकार का बड़ा फैसला

up government decided to paste posters in women related crime लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा आदेश जारी किया…

यूपी में महिलाओं से छेड़छाड़ की तो शहर में लगेंगे पोस्टर, सरकार का बड़ा फैसला

up government decided to paste posters in women related crime

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। अब अगर कोई महिलाओं से छेड़खानी, दुर्व्यवहार या यौन अपराध करता है तो उसके पोस्टर शहरों में चौराहों पर लगाए जाएंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


बता दें कि ये काम उसी तर्ज पर किया जाएगा जैसे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के पोस्टर शहरों के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए थे।
इस आदेश के तहत अब महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों को महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा। सरकार का कहना है कि ऐसा कदम इसलिए उठाया जा रहा है जिससे कि महिलाओं व बच्चियों से दुर्व्यवहार करने वालों को पूरा समाज जान सके।

सरकार का मकसद है कि दुराचियों के नाम व पहचान उजागर की जाए। सरकार का दावा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए एंटी रोमियो स्क्वायड ने बेहतरीन काम किया है। स्क्वायड ने मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ दी है। इसी तर्ज पर हर जनपद की पुलिस को काम करने की जरूरत है।