जितिन प्रसाद ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष…

20fc35f24637fddb9c1bca6be37d268f

25
26

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में जितिन प्रसाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इससे पहले जितिन प्रसाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।

भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने ट्वीट कर  लिखा कि आज एक दिग्गज शख्सियत भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल होगी। भाजपा नेता के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स बता रहे हैं कि आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है।

लोकसभा चुनाव और हाल में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस लंबे समय से अंदरूनी कलह जूझ रही है। इसके अलावा पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी की कार्यशैली को लेकर लेटर बम और राजस्थान में गहलोत-पायलट के बीच मनभेद की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस से कोई बड़ा विकेट गिरना तय है। इसमें कुछ नेताओं के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं। इसमें जितिन प्रसाद, सचिन पायलट, आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद समेत कई नेताओं के नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।