हरियाणा की 16 बेटियां दिखाएंगी ओलंपिक में अपनी प्रतिभा

सोनीपत: हरियाणा की 16 बेटियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय दल में जगह बनाकर अपना लोहा मनवाया है। वहीं बेटियों के मुकाबले…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

c709efdeb6992aa0b6748061ece00316

सोनीपत: हरियाणा की 16 बेटियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय दल में जगह बनाकर अपना लोहा मनवाया है। वहीं बेटियों के मुकाबले मात्र 13 बेटे ही दल में जगह बना पाए हैं। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

टोक्यो ओलंपिक के लिए प्रदेश के 29 खिलाड़ी टिकट पक्का कर चुके हैं। हॉकी टीम का चयन होने से पहले तक 11 पुरुष और मात्र 7 महिला खिलाड़ियों का ओलंपिक में खेलना तय था। भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा के बाद बेटियों ने इस बार भी दल में अपना दबदबा बना लिया।

प्रदेश की 16 बेटियां इस बार ओलंपिक खेलेंगी और उनके मुकाबले मात्र 13 पुरुष खिलाड़ी ही चयनित हुए हैं। पिछले ओलंपिक में भारतीय दल में हरियाणा के 19 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें 11 बेटियां और 8 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे।

प्रदेश के आठ खिलाड़ी लगातार दूसरी बार ओलंपिक में खेलेंगे। इनमें पांच महिला और तीन पुरुष खिलाड़ी हैं। महिला खिलाड़ियों में हॉकी में रानी रामपाल, सविता पूनिया, मोनिका मलिक, नवजोत कौर और पहलवान विनेश फौगाट हैं। वहीं पुरुष खिलाड़ियों में बॉक्सिंग में विकास कृष्ण, हॉकी में सुरेंद्र कुमार, एथलेटिक्स में संदीप कुमार शामिल हैं।

ओलंपिक में जाने वाली महिला खिलाड़ी
कुश्ती में विनेश फौगाट, अंशु मलिक, सोनम मलिक, सीमा, शूटिंग में यशस्वनी, मनु भाकर, बॉक्सिंग में पूजा, हॉकी में रानी रामपाल, सविता पूनिया, मोनिका मलिक, नवजौत कौर, नवनीत कौर, नेहा गोयल, निशा, शर्मिला, उदिता।

कुश्ती में बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया, हॉकी में सुमित, सुरेंद्र कुमार, बॉक्सिंग में अमित पंघाल, विकास कृष्ण, मनीष, शूटिंग में अभिषेक, संजीव राजपूत, एथलेटिक्स में नीरज चौपड़ा, संदीप, राहुल 

प्रदेश की बेटियां लगातार खेलों में आगे बढ़ रही हैं और अब उनके परिवार भी खूब सहयोग कर रहे हैं। इसलिए भी बेटियों का हौसला बढ़ता है। बेटियों को कभी खुद को किसी भी काम में कमजोर नहीं समझना चाहिए, बल्कि हिम्मत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। भविष्य में इससे भी ज्यादा बेहतर परिणाम सामने आएंगे।