फिर धीमा पड़ सकता है टीकाकरण

नई दिल्ली: सोमवार को 85 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया, लेकिन राज्यों के लिए यह रिकॉर्ड आगे बनाए रखना मुश्किल होगा। कई…

e7bbd3065edb5c9198bcd1502f5ac2dc

25

नई दिल्ली: सोमवार को 85 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया, लेकिन राज्यों के लिए यह रिकॉर्ड आगे बनाए रखना मुश्किल होगा। कई राज्यों ने स्वीकार किया कि अगर उन्हें केंद्र सरकार से नियमित वैक्सीन मिलती रहेंगी, तो वे तेजी से टीकाकरण जारी रखेंगे, लेकिन अगर वैक्सीन नहीं मिलती है, तो टीकाकरण फिर से धीमा पड़ सकता है।

कोविन पोर्टल पर उपलब्ध रात 12.30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में सोमवार को 85 लाख 15 हजार 765 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इससे पहले, 5 अप्रैल को 43 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। 

कोविड टीकाकरण अभियान की इस गति को आगे भी बनाए रखने के लिए आगामी नौ दिन में करीब 7.2 करोड़ वैक्सीन की आवश्यकता होगी, लेकिन कई राज्यों के पास कोरोना वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। केंद्र सरकार कोविड वैक्सीन खरीदने की प्रक्रिया में है, लेकिन समय पर पर्याप्त टीकों की आपूर्ति हो पाएगी, इस पर राज्यों को संदेह है।  

इन राज्यों में शुरू नहीं हुआ वैक्सीनेशन का नया चरण पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश समेत गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों ने वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया, लेकिन यह स्पष्ट था कि केंद्र सरकार और अन्य राज्य सरकारें कोविड टीकाकरण अभियान के नए चरण को सफल बनाना चाहती थीं। हालांकि, इस गति को आगे भी जारी रख पाएंगी, यह वैक्सीन के स्टॉक पर निर्भर करता है।  
 

देश में सोमवार को जितने लोगों को टीका लगाया गया, उससे कम कम आबादी वाले दुनिया में 134 देश हैं। इनमें हांगकांग, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, कुवैत, नार्वे और फिनलैंड जैसे देश शामिल हैं। भारत में एक दिन में इस्राइल और स्विटजरलैंड की आबादी के लगभग लोगों को टीका लगाया गया है।