नहीं रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह(Flying Sikh Milkha Singh) , देश में शोक की लहर

  उत्तरा न्यूज डेस्क, 19 जून 2021- फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह (Flying Sikh Milkha Singh)का निधन हो गया…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

c9881bf8e931ccec416a59c32dd7218b
 

उत्तरा न्यूज डेस्क, 19 जून 2021- फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह (Flying Sikh Milkha Singh)का निधन हो गया है।
वह कोरोना संक्रमित होने के बाद करीब एक महीने से जूझ रहे थे वह 91 वर्ष के थे। 5 दिन पूर्व ही उनकी पत्नी की मृत्यु हुई थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

 शुक्रवार देर रात पीजीआई चंडीगढ़ में उनका निधन हो गया।  मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद फोर्टिस मोहाली में भर्ती रहे। बाद में परिजनों के आग्रह पर अस्पताल में छुट्टी लेकर सेक्टर-8 स्थित आवास पर ही इलाज करा रहे थे। 
तीन जून को हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बीते बुधवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन संक्रमण के कारण वह बेहद कमजोर हो गए थे। शुक्रवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत गंभीर हो गई।

 बुखार के साथ उनका आक्सीजन स्तर नीचे गिरने लगा। पीजीआई के डॉक्टरों की सीनियर टीम उन पर नजर बनाए हुए थी लेकिन देर रात उनकी हालत बिगड़ गई और रात 11.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के साथ भारतीय खेल के एक युग का अंत हो गया। इस दुखद सूचना से देश और दुनिया के खेल प्रेमियों में शोक की लहर फैल गई। 

मिल्खा सिंह (Flying Sikh Milkha Singh)के साथ उनकी पत्नी निर्मल कौर भी कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनकी भी हालत कई दिनों तक स्थिर बनी हुई थी लेकिन 13 जून की शाम को उनका निधन हो गया। मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी के बीच काफी जुड़ाव था। 

मिल्खा सिंह (Flying Sikh Milkha Singh)के पीजीआई में भर्ती होने और सेहत खराब होने की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उनका हाल पूछा था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, खिलाड़ी, अभिनेता से लेकर हर वर्ग के लोगों ने मिल्खा सिंह को श्रद्धाजंलि दी है।