Uttarakhand- थरकोट झील निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

पिथौरागढ़ सहयोगी, 6 अगस्त 2021 जनपद की महत्वपूर्ण परियोजना थरकोट झील का शुक्रवार को जिलाधिकारी आशीष चौहान ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी…

7780315fdf8732d9d84cadb07b232511
पिथौरागढ़ सहयोगी, 6 अगस्त 2021

जनपद की महत्वपूर्ण परियोजना थरकोट झील का शुक्रवार को जिलाधिकारी आशीष चौहान ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदाई संस्था सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि यह परियोजना जिले के लिए महत्वपूर्ण है, जिसे हर हाल में निर्धारित समय जनवरी 2022 से पहले पूरा करना उनकी प्राथमिकता में है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके लिए मौसम अनुकूल होने पर रात-दिन कार्य करते हुए मैन पावर व मशीनरी बढ़ाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वह प्रत्येक सप्ताह कार्यों की समीक्षा के साथ समय समय पर स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

उन्होंने ईई सिंचाई विभाग फरहान खान को निर्देश दिए कि वह शनिवार तक थरकोट झील कार्य स्थल पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित करना सुनिश्चित करें। इस दौरान ईई ने बताया कि थरकोट झील निर्माण के लिए 29 करोड़ 73 लाख की डीपीआर स्वीकृत है, जिसके सापेक्ष अब तक 11 करोड़ रुपये प्राप्त हो गए हैं।

अब तक 9 करोड़ 80 लाख की धनराशि व्यय कर 40 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। इस दौरान सहायक अभियंता नीरज गिरी, संजय जोशी आदि मौजूद थे।