हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Kataria) को उत्तराखण्ड सरकार देगी 25 लाख

उत्तराखण्ड सरकार टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रही वंदना कटारिया (Vandana Kataria) को 25 लाख रूपये की मदद देगी। मुख्यमंत्री…

326e622dc52a38f74d2532abd0fc7e18

उत्तराखण्ड सरकार टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रही वंदना कटारिया (Vandana Kataria) को 25 लाख रूपये की मदद देगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Kataria) से बात की और वंदना एवं महिला हॉकी टीम में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को भी कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वंदना को टोक्यो ओलंपिक से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मिलने के लिये भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने के साथ ही वंदना कटारिया को तीलू रोतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किये जाने की बात कही।  मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया (Vandana Kataria) के भाई सौरभ कटारिया से भी फोन से वार्ता कर वंदना के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।

Uttarakhand government will give 25 lakhs to hockey player

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Kataria) ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव हरि चंद्र सेमवाल मौजूद रहे।