तीलू रौतेली सम्मान विवाद : पिथौरागढ़ में म​हिलाओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

पिथौरागढ़। महिला कांग्रेस ने महिला जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट व वरिष्ठ नेता अंजू लुंठी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा अपने ही पार्टी के लोगों को…

ac158dcf7e5bc2797230f593689a3999

25

पिथौरागढ़। महिला कांग्रेस ने महिला जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट व वरिष्ठ नेता अंजू लुंठी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा अपने ही पार्टी के लोगों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करने के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया गया। 

 महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष  पदमा ने कहा कि पार्टी की सेवा करने वाली महिलाओं को और उनके पदाधिकारियों को भाजपा ने तीलू रौतेली पुरस्कार रेवड़ी की तरह बांट दिये, यह उन महिलाओं के साथ अन्याय है जो अपने ही संसाधनों से निस्वार्थ होकर समाज सेवा करती हैं।

जिला पंचायत सदस्य अंजू लुंठी ने कहा कि भाजपा सरकार में हमेशा से ही इस तरह के फैसले लिए जाते हैं जो जनहित में  नहीं होते। कभी भाजपा सरकार के लोग और मुख्यमंत्री, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और जहां उनको सम्मान देने की बात आती है तो सिर्फ इस तरह का मनमाना रवैया अपनाया जाता है। महिला कांग्रेस इस तरह के निर्णय का पूर्ण विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि वह इस तरह से महिलाओं का अपमान कर, उनकी भावनाओं से खेलने का काम ना करे। इस मौके पर राजेश्वरी धामी, सीता पुष्पा शर्मा, योगिता बिष्ट, भगवती जोशी और पुष्पा जोशी आदि मौजूद रहे।