Nainital Breaking – स्कूटी और बाईक की जबरदस्त भिड़त, एक हायर सेंटर रिफर

  नैनीताल। नैनीताल से एक दुखद खबर आ रही है।नगर के तल्लीताल क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की आपस में जोरदार भिडंत होने से एक…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

6ee3555f954071191394a288854c54d8
 

नैनीताल। नैनीताल से एक दुखद खबर आ रही है।नगर के तल्लीताल क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की आपस में जोरदार भिडंत होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से बीडी पांडे अस्पताल लाया गया, और उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को हल्द्वानी निवासी महेश गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता अपनी स्कूटी संख्या यूके 04 एक्स 3977 से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे कि उनकी स्कूटी की टक्कर हनुमानगढ़ी के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जबरदस्त भिड़त हो गई। दुर्घटना में हल्द्वानी निवासी महेश गुप्ता दुर्घटना मे बुरी तरह घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे तल्लीताल पुलिस के चीता हेड कांस्टेबल शिवराज राणा ने 108 की मदद से युवक को बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया। बीडी अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

एसओ विजय मेहता ने बताया कि बाइक और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे में स्कूटी सवार के पैर में गंभीर चोटें आई है। जिसे पल्सर बाइक सवार युवकों द्वारा ही घायल को हल्द्वानी उपचार के लिए ले जाया गया है।